उम्मीद है एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेलेगा भारत: वॉर्न

मेलबर्नभारतीय टीम के दिन रात के पहले टेस्ट के बीच ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने उम्मीद जताई कि विराट कोहली की टीम ऑस्ट्रेलिया में अगले साल डे-नाइट फॉर्मेट में टेस्ट मैच खेलेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से कोलकाता में शुरू हुआ। दोनों टीमों पहली बार गुलाबी गेंद से खेल रही हैं।

वॉर्न ने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली और कप्तान कोहली को बधाई दी। उन्होंने गांगुली के एक ट्वीट पर जवाब दिया, ‘आपको और विराट कोहली को डे-नाइट टेस्ट खेलने पर राजी होने के लिए बधाई। मुझे उम्मीद है कि एडिलेड में फिर टीम दिन रात का टेस्ट खेलेगी। यह शानदार होगा।’

पढ़ें,

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, ‘वाह सौरभ। उम्मीद है कि टीम अगली बार ऑस्ट्रेलिया में भी दिन रात का मैच खेलेगी।’ भारतीय टीम अगले साल नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी जहां उसे चार टेस्ट मैच खेलने हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *