भारत vs बांग्लादेश, दूसरा टेस्ट: लाइव अपडेट्स

कोलकाता
भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा है। मुकाबले में दूसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पिंक बॉल से भी एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कप्तान कोहली अब पिंक बॉल से शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। फिलहाल विराट के साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।

रविचंद्रन अश्विन विराट के आउट होने के बाद क्रीज पर

80.3 ओवर: OUT! विराट कोहली (136) फाइन लेग पर आउट हुए। तैजुल इस्लाम ने डाइव लगाकर उम्दा कैच पकड़ा। विराट भी हैरान, भारत का छठा विकेट गिरा। इबादत हुसैन को मिला विकेट

देखें,

रवींद्र जडेजा बोल्ड

76.2 ओवर: BOLD! रवींद्र जडेजा, दूसरे सत्र की दूसरी ही गेंद पर बोल्ड, अबु जायेद को पहली सफलता, भारत ने गंवाया 5वां विकेट

लंच तक भारत 289/4
भारत ने दूसरे दिन लंच तक 4 विकेट खोकर 289 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 130 और रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

शतक के बाद विराट ने लगाई चौके की झड़ी
71 वां ओवर अबु जायेद फेंक रहे हैं और विराट ने इस ओवर की पहली 4 गेंदों पर खूबसूरत अंदाज में 4 बार सीमारेखा के बाहर भेज दिया है। फैन्स विराट की बैटिंग का लुत्फ लेते हुए। जायेद के इस ओवर ने विराट ने बटोरे 19 रन।

बतौर कप्तान
सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने का रेकॉर्ड पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान
ग्रीम स्मिथ के नाम है। स्मिथ ने कुल 27 शतक में से 25 शतक बतौर कप्तान ठोके हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर अब
विराट कोहली का नाम है।

67.3:
विराट का 27वां टेस्ट शतक! पिंक बॉल से शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने विराट। इस बार तैजुल इस्लाम की गेंद को ऑन साइड पर सहला भर दिया था। दौड़कर 2 रन पूरे किए। और शानदार शतक। बतौर कप्तान विराट का यह 20वां टेस्ट शतक। रिकी पॉन्टिंग को पछाड़ा।

पढ़ें,

66 ओवर बाद भारत का स्कोर: 248/4 विराट कोहली (95*), रवींद्र जडेजा (6*)

61.2 ओवर: रहाणे के बाद नए बल्लेबाज के रूप में
रवींद्र जडेजा क्रीज पर पहुंचे

61.1 ओवर:
OUT! भारत को चौथा झटका।
अजिंक्य रहाणे (51) आउट। तैजुल इस्लाम की इस बॉल को कट करने के प्रयास में बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े इबादत हुसैन के हाथ में मार बैठे। निराश होकर रहाणे लौटते हुए।
भारत: 236/4

अजिंक्य रहाणे (50*) ने जड़ी अपने टेस्ट करियर की 22वीं फिफ्टी। रहाणे ने 65 बॉल में 7 चौकों की मदद से बनाया यह पचासा

58.4 ओवर: बदली जा रही है पिंक बॉल
गुलाबी गेंद का आकार तय मानकों के लिहाज से खराब हो चुका है इसलिए अंपायरों ने इसे बदलने का फैसला किया है। करीब इतने ही ओवर पुरानी गेंद से बदली गई है यह गुलाबी गेंद

55 ओवर बाद- भारत का स्कोर: 207-3
54.6 ओवर:
चौका! अल-अमीन की गेंद पर रहाणे के बैट से निकला यह चौका। शॉर्ट बॉल थी, रहाणे पुल करना चाहते थे। गेंद का टॉप एज लगा लेकिन बॉल हवा में ऊपर गई। विकेटकीपर से बहुत दूर। कोई मौका नहीं, फाइन जाती हुई यह गेंद सीमा रेखा के बाहर जा पहुंची।

पहले 15 मिनट के खेल में 3 चौके जड़ चुके हैं विराट कोहली, रहाणे ने भी लगाया आज का एक चौका- 52 ओवर बाद भारत का स्कोर: 194/3

यह मैच भी ऐतिहासिक है क्योंकि देश में पहली बार पिंक बॉल से डे-नाइट फॉर्मेट में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी को उतरे। रहाणे ने शानदार अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी की लेकिन इसके बाद वह आउट होकर पविलियन लौट गए। विराट अपने 27वें टेस्ट शतक की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

आनंद ने बजाई बेलदूसरे दिन के खेल की आधिकारिक शुरुआत दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने बेल बजाकर की। इसके बाद टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी को उतरे। अल अमीन ने दिन का पहला ओवर किया जिसकी चौथी गेंद पर विराट ने सिंगल लिया और ओवर में कुल 1 रन मिला।

पहले दिन भारत का दबदबा इससे पहले मैच के पहले दिन पूरी तरह टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला। भारत ने इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को खेलते हुए पहले मेहमान बांग्लादेश की टीम को मात्र 106 रन पर समेट दिया और दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट गंवाकर 174 रन जोड़ लिए। स्टंप्स के समय विराट (59*) के साथ उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (23*) क्रीज पर मौजूद थे।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया लेकिन यह निर्णय उसके पक्ष में बिल्कुल भी नहीं दिखा। भारतीय पेस बैटरी के आगे उसके बल्लेबाजों की एक नहीं चली। मैच के पहले ही दिन दिन के दूसरे सेशन के 10 ओवरों तक ही कुल 30.1 ओवर में बांग्लादेश की पूरी पारी सिमट गई। इशांत शर्मा (5/22) के अलावा उमेश यादव (3/29) और मोहम्मद शमी (2/36) ने दमदार प्रदर्शन किया।

पढ़ें,

2 कनकशन सब्सिट्यूटबांग्लादेश के लिटन दास और नईम हसन मैच के शुरुआती दिन रिटायर्ड हर्ट हो गए जिससे मेहमानों को उन खिलाड़ियों को ‘कनकशन सब्सिट्यूट’ के तौर पर उतारना पड़ा जिन्हें प्लेइंग-XI में जगह नहीं मिली थी। लिटन और नईम दोनों के सिर में पेसर मोहम्मद शमी की गेंद लगी जिसके बाद मेहदी हसन और तैजुल इस्लाम को ‘कनकशन सब्सिट्यूट’ (सिर में चोट लगने के कारण उसकी जगह मैदान पर उतरने वाला स्थानापन्न खिलाड़ी) के तौर पर उतारा गया।

अब ऐसी है प्लेइंग- XI

भारत– विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव

बांग्लादेश– शादमान इस्लाम, इमरूल कायेस, मोमिनुल हक (कप्तान), मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज (विकेटकीपर), तैजुल इस्लाम, अबु जायेद, अल अमीन हुसैन और इबादत हुसैन

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *