*पूरे प्रदेश में जहां अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग खत्म होने को है चिकित्सा शिक्षा विभाग अभी तक नर्सिंग पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग चालू भी नहीं महेंद्र चौबे ,अध्यक्ष , प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़*

विलंबित काउंसलिंग से इस पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी को घोर निराशा का सामना करना पड़ रहा है.
ज्ञात हो कि चिकित्सा शिक्षा विभाग पहली कट ऑफ डेट 30 सितंबर तक काउंसलिंग भी शुरू नहीं कर पाया है . इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने अपनी अधिसूचना दिनांक 24 सितम्बर 2026 को नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तय की है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह कहना कठिन होगा की चिकित्सा शिक्षा विभाग इस तारीख के अंदर भी काउंसलिंग पूरी कर पाएगा.
प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री से दखल देकर नर्सिंग पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग को तुरंत चालू कराने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *