
लंबे इंतजार के बाद और स्टारर फिल्म ‘तानाजी: अनसंग वॉरियर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अजय देवगन मराठा योद्धा सूबेदार तान्हाजी () मालूसरे की भूमिका में नजर आएंगे। कुछ समय पहले ही फिल्म से काजोल का लुक जारी किया गया था जिसके बाद फिल्म को लेकर फैन्स खासा एक्साइटेड हो गए थे। लंबे समय बाद अजय देवगन और काजोल साथ में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आएंगे।
यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है और इसका ऐक्शन पैक्ड ट्रेलर ने सभी की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। कॉस्ट्यूम्स, डायलॉग्स, ऐक्शन और तीनों ऐक्टर्स की जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। आप भी देखिए, तान्हाजी का पावरपैक्ड ट्रेलर:
यह फिल्म 2020 सबसे अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।
Source: Bollywood

