इस दिग्गज से भिड़ेंगे नॉकआउट किंग विजेंदर सिंह

दुबईअमेरिका में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय मुक्केबाज और नॉकऑउट किंग के नाम से मशहूर अब अपनी अगली फाइट दो बार के कॉमनवेल्थ सुपर मिडलवेट चैंपियन चार्ल्स एदामु के खिलाफ लडे़ंगे। विजेंदर और एदामु के बीच 10 राउंड का यह मुकाबला 22 नवंबर को होगा। इस मुकाबले का आयोजन अमेरिका में भारतीय प्रमोटर टॉप रैंक के सहयोग से किया जा रहा है।

इस मेगा फाइट में विजेंदर के अलावा डब्ल्यूबीओ वर्ल्ड सुपर लाइटवेट नंबर-1 जैक कॉटरेल और डब्ल्यूबीओ वर्ल्ड बेंटमवेट नंबर-4 थॉमस पेट्रिक वार्ड सहित विश्व के टॉप फाइटरों के बीच भी मुकाबला देखने को मिलेगा। डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक और ओरियंटल सुपरमिडलवेट चैंपियन विजेंदर ने इस साल जुलाई में माइक स्नाइडर को हराकर अपने पेशेवर करियर की लगातार 11वीं जीत दर्ज की थी।

वह अपने पिछले 11 मुकाबलों में से आठ में नॉकआउट जीत दर्ज कर चुके हैं और इसलिए उन्हें नॉकआउट किंग कहा जाने लगा है। विजेंदर ने इस मुकाबले को लेकर कहा, ‘दो महीन से भी अधिक समय की शानदार ट्रेनिंग के बाद मैंने जीत के साथ साल का समापन करने के लिए पूरी तैयारी की है। इस फाइट से मुझे विश्व खिताब की ओर बढ़ने में मदद मिलेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि दुबई में होने वाली मेरी पहली फाइट काफी शानदार होगी और मैं एक और नॉकआउट जीत दर्ज करने के लिए उत्साहित हूं।’

ऐसा है रेकॉर्ड
दूसरी तरफ एदामु को 47 फाइटों का अनुभव है और इन 47 मुकाबलों में उन्होंने 33 में जीत दर्ज की है जबकि 14 हारे हैं। एदामु के नाम 26 नॉकआउट जीत दर्ज है। एदामु ने कहा, ‘मैं अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करूंगा और विजेंदर के खेल को पढ़ने की कोशिश करूंगा। सभी फाइट से पहले मैं अपने प्रतिद्वंद्वी की ताकत और कमजोरियों का आंकलन करता हूं। विजेंदर को अच्छे से पता है कि यह फाइट उनके लिए आसान नहीं होने वाली है। मैं उन्हें मास्टरक्लास फाइट दिखाऊंगा, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।’

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *