
पढ़ें,
मुखर्जी को विश्वास है कि इस मैदान में दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मैच होगा और दर्शकों को एक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट देखने को मिलेगा। भारत ने विराट की कप्तानी में सीरीज का पहला टेस्ट मैच तीसरे ही दिन जीत लिया।
बारिश ने किया था खराबमुखर्जी ने कहा, ‘पिछले सप्ताह हुई बारिश ने कुछ हद तक इसे खराब किया था लेकिन शुक्र है कि हमारे पास अभी पर्याप्त समय था। अब चीजें (मौसम) सामान्य है। पिच अच्छी स्थिति में है। यह तैयार है और पिछले कुछ वर्षों से ऐसा ही है। ईडन गार्डंस क्रिकेट को एक अच्छी पिच मुहैया कराएगा और मैं इसके लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा।’
गुलाबी गेंद पहुंची ईडनभारत ने इंदौर में पहला टेस्ट मैच पारी और 130 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और सबकी नजरें दूसरे टेस्ट मैच पर लगी हुई है जिसमें भारत पहली बार दिन-रात टेस्ट मैच खेलने जा रहा है। दिन-रात टेस्ट मैच के लिए गुलाबी गेंद कई दिन पहले ही ईडन गार्डंस पहुंच चुकी हैं। मुखर्जी को उम्मीद थी कि इसे पिच पर टेस्ट किया जाएगा।
पढ़ें,
अभी तक नहीं किया गया टेस्टयह पूछे जाने पर कि आपने गुलाबी गेंद का मैदान पर टेस्ट किया है, उन्होंने कहा, ‘मैंने अब तक ऐसा नहीं किया है। अगले कुछ दिनों में मैं इसे जरूर करूंगा लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। यहां पर पिच का व्यवहार वैसा ही होगा, जैसा कि अन्य टेस्ट मैचों में होता है।’
इंदौर में ही होगी तैयारीभारतीय टीम ने कोलकाता में 22 नवंबर से खेले जाने वाले टेस्ट की तैयारी के लिए इंदौर में रुकने का फैसला किया है जहां टीम शाम के समय अभ्यास करेगी। बांग्लादेश की टीम ने भी भारतीय टीम की तरह यहां रूकने का फैसला किया है ताकि पहले टेस्ट के जल्दी खत्म होने से बचे समय का सही उपयोग कर सके। गुलाबी गेंद से खेलने वाले बल्लेबाजों के मुताबिक, शाम के समय स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण होती है।
भारत ने 3 दिन में ही जीता इंदौर टेस्टभारतीय टीम ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को ही बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बांग्लादेश की पहली पारी 150 और दूसरी पारी 213 रनों पर समेट दी। भारत ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 493 रन बनाकर घोषित की थी।
Source: Sports

