राम मंदिर के लिए नहीं ले रहे कोई चंदा: VHP

लखनऊ
आंदोलन की अगुवाई करने वाले (वीएचपी) ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह प्रस्तावित के निर्माण के लिए कोई फंड इकट्ठा नहीं कर रहा है। हाल ही में प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा था कि राम मंदिर के निर्माण में योगदान के लिए देशभर से राम भक्तों से संपर्क किया जाएगा।

वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांडे ने एक बयान में कहा, ‘1989 से, ना तो वीएचपी और ना ही ने भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर मंदिर निर्माण के लिए धन इकट्ठा किया और ना ऐसा करने की घोषणा की है।’ उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी वीएचपी या श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने इस तरह की कोई अपील नहीं की है और ना ही ऐसा कर रही है।

पढ़ें:

‘वीएचपी के नाम पर किसी भी तरह के चंदे के लिए जनता को सचेत करना है’
यह पूछे जाने पर कि किस चीज ने वीएचपी को बयान जारी करने के लिए मजबूर किया तो इसके प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि वीएचपी राम मंदिर के लिए वीएचपी के नाम पर धन के अवैध संग्रह से आशंकित है। यह कदम एक एहतियाती उपाय है। उन्होंने कहा कि यह वीएचपी के नाम पर राम मंदिर के लिए किसी भी तरह के दान के खिलाफ जनता को सचेत करना है।

आपको बता दें कि 9 नवंबर को, एक ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में हिंदू पक्ष या रामलला को विवादित भूमि का विशेष अधिकार दिया। इसने केंद्र को विवादित भूमि में राम मंदिर के निर्माण के लिए 3 महीने के भीतर एक ट्रस्ट स्थापित करने का भी निर्देश दिया। वीएचपी ने संतों के साथ आंदोलन को गति दी थी, जो 1990 के दशक में अपने चरम पर तब पहुंचा, जब अशोक सिंघल ने विवादित भूमि में कार सेवा के प्रयासों की अगुवाई की थी।

पढ़ें:

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *