
नई दिल्लीइंटरनैशनल असोसिएशन ऑफ ऐथलेटिक्स फेडरेशंस (आईएएएफ) को अब के नाम से जाना जाएगा। एक बयान में यह जानकारी दी गई। विश्व में ऐथलेटिक्स के शासी निकाय ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘अब हम वर्ल्ड एथलेटिक्स हैं।’
वेबसाइट पर लिखा गया, ‘नई वर्ल्ड ऐथलेटिक्स वेबसाइट पर आपका स्वागत है, ऐसी जगह जहां आपको हमारे खेलों के बारे में सारी जानकारी मिलेगी। हम आपके लिए खिलाड़ियों और खेल के नए फीचर्स लेकर आएंगे और आपको इस खेल से जुड़ी सभी चीजों को ढूंढ़ने में आसानी भी होगी।’
पढ़ें,
वर्ल्ड ऐथलेटिक्स ने लिखा, ‘यहां पर आपको खेल से जुड़ी खबरें, उसके नियम, ऐतिहासिक आंकड़े औरे ऐसे फीचर मिलेंगे जो ऐक्टिव रहने के लिए प्रेरित करेंगे। आने वाले महीनों में हम और कॉन्टेंट जोड़ेंगे और उसमें सुधार भी करेंगे।’
Source: Sports

