फेक अकाउंट्स से परेशान होकर ऐक्‍टर पंकज त्रिपाठी ने किया इंस्‍टाग्राम पर डेब्‍यू

ऐक्‍टर बॉलिवुड के सबसे पॉप्‍युलर ऐक्‍टर्स में से एक हैं। फैंस के दिलों में उन्‍होंने अपनी ऐक्‍टिंग से खास जगह बनाई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं और ट्विटर पर फैंस के साथ अक्‍सर बातचीत करते हैं।

अब उन्‍होंने फोटो शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्‍टाग्राम पर भी अपना डेब्‍यू कर लिया है और इसकी वजह भी बताई है। ऐक्‍टर ने बताया कि वह फेक अकाउंट्स से परेशान हो गए थे और उसी के आधार पर किसी रिपोर्टर ने उनपर खबर भी बना दी। ऐसे में अब दूरगामी फायदे के लिए उन्‍हें ऑफिशल इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करें।

जैसे ही पंकज ने अकाउंट बनाया, उनके कई सारे फॉलोअर्स हो गए। वहीं, ऐक्‍टर ने अपने अकाउंट से मनोज बाजपेयी, टाइगर श्रॉफ, अली फजल, शाहरुख खान, राजकुमार राव, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और कार्तिक आर्यन जैसे सिलेब्‍स को फॉलो किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी अब ‘मिमी’ में कृति सैनन के साथ, ‘करगिल गर्ल’ में जाह्नवी कपूर के साथ, ‘शकीला’ में रिचा चड्ढा के साथ, ’83’ में रणवीर सिंह के साथ और डायरेक्‍टर सतीश कौशिक की ‘कागज’ नजर आएंगे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *