'मलंग' से सामने आई आदित्‍य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की नई तस्‍वीर

डायरेक्‍टर मोहित सूरी की ‘मलंग’ की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। फिल्‍म में अनिल कपूर, , और कुणाल खेमू जैसे ऐक्‍टर्स मुख्‍य किरदारों में हैं।

इस बीच आदित्‍य रॉय कपूर के बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने फिल्‍म की एक झलक शेयर की। इसमें आदित्‍य और दिशा एकसाथ नजर आ रहे हैं। तस्‍वीर को देखकर फिल्‍म रॉय के गाने ‘सूरज डूबा है’ की याद आती है।

बता दें, ‘मलंग’ का अनाउंसमेंट इस साल मार्च में हुआ था। फिल्‍म के बारे में बात करते हुए मोहित ने कहा था, ‘मलंग के साथ मैं उस शैली में लौट रहा हूं जिसे सबसे ज्‍यादा पसंद करता हूं। मैं उम्‍मीद करता हूं कि मलंग दर्शकों के लिए रोमांचित करने वाला अनुभव होगी।’

वहीं, प्रड्यूसर भूषण कुमार ने कहा था, ‘मलंग स्‍टोरी, खूबसूरत गानों और मजबूत कैरक्‍टर्स का पर्फेक्‍ट मिक्‍सचर है। हम फिल्‍म को लेकर बेहद एक्‍साइटेड हैं।’ बता दें, फिल्‍म 14 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *