सिद्धार्थ-तारा स्‍टारर 'मरजावां' ने दूसरे दिन कमाए 7 करोड़ रुपये

फिल्‍म ‘मरजावां’ ने रिलीज के पहले दिन धीमी लेकिन ठीकठाक शुरुआत की। , रितेश देशमुख और स्‍टारर फिल्‍म ने डोमेस्टिक बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन करीब 6.58 करोड़ का कलेक्‍शन किया।

बॉक्‍सऑफिसइंडिया.कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्‍म ने दूसरे दिन भी अच्‍छी कमाई की। शनिवार को फिल्‍म ने 7 करोड़ का बिजनस किया और यह सिंगल स्‍क्रीन्‍स पर काफी पसंद की जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मल्‍टीप्‍लेक्‍सेस में बहुत ज्‍यादा ग्रोथ नहीं है। हालांकि, उम्‍मीद की जा रही है कि रविवार को फिल्‍म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।

कुल मिलाकर ‘मरजावां’ का दो दिनों का कलेक्‍शन 13.50 करोड़ के पास पहुंच गया है। अगर ऐसा कलेक्शन बना रहता है तो फिल्‍म पहले वीकेंड पर 20 करोड़ की कमाई को पार कर सकती है।

डायरेक्‍टर मिलाप जावेरी की इस फिल्‍म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। फिल्‍म को आयुष्‍मान खुराना की ‘बाला’ से कड़ी टक्‍कर मिल रही है जो कि पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई थी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *