
अर्धशतक लगाने के बाद उन्होंने बल्ला उठकार जश्न मनाया। इस दौरान वह बल्ले की ओर इशारा करते हुए इशारा किया कि बल्ला हर बात का जवाब देगा। बता दें कि उन्हें हाल ही में मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। 20 वर्षीय बल्लेबाज पर बीसीसीआई ने मार्च में मुश्ताक अली ट्रोफी के दौरान डोप परीक्षण में पॉजीटिव पाए जाने के बाद जुलाई में उन्हें 8 महीने के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित किया था।
मुंबई ने गुरुवार को मुश्ताक अली के 2 मैच और फिर सुपर लीग स्टेज के लिए टीम की घोषणा की थी। यह मुंबाई का आखिरी लीग मैच है। साव ने इससे पहले नेट्स में अभ्यास करने का एक वीडियो भी शेयर किया था।
उल्लेखनीय है कि पृथ्वी ने आखिरी इंटरनैशनल टेस्ट मैच 23 अक्टूबर, 2018 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेला था। उन्होंने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट खेले हैं। उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है।
Source: Sports

