तराजू के पहले पलड़े में भुपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां भारी मोदी हवा में
रायपुर, भाजपा के आचार सहिंता उल्लंघन के आरोप पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यकत कि भाजपा को 11 लोकसभा में करारी शिकस्त मिलने वाली है अभी से हार के बाद की स्क्रिप्ट तैयार करने जुटी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को हार का भय सता रहा है। कांग्रेस पर आचार सहिंता उल्लंघन का आरोप लगाकर भाजपा छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में मिलने वाली करारी शिकस्त के लिये अभी से स्क्रिप्ट तैयार करने में जुट गई है। छत्तीसगढ़ की जनता मुख्यमंन्त्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की 60 दिनों की कार्यो तुलना 60 महीने पुरानी मोदी सरकार से कर रही है। तब तराजू के पहले पलड़े में 60 दिन की भूपेश बघेल की सरकार की उपलब्धियां का भारी दिख रही है।मोदी भाजपा के वादाखिलाफी से जनता त्रस्त है नोटबन्दी जीएसटी के तबाह हो चुके उद्योग व्यापार का जवाब भाजपा के पास नही है। प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओ को रोजगार देने का वादा कर पकौड़े तलने का सलाह देने वाले मोदी भाजपा के चाल चरित्र चेहरा को देश के सभी पहचान चुके है। ऐसे में भाजपा के पास हार का बहाना ढूंढ कर रखने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता बचता नही है। छत्तीसगढ़ ने भाजपा को दस सांसद दिये लेकिन भाजपा के सांसद जनता को अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताने कि स्थिति में नही है। भाजपा सांसदों की निष्क्रियता के चलते जनता को मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ा है। सांसदों ने तो गोद लिये गांव की भी सड़क बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ की समस्याओं को दूर नही कर पाये है।पूरे लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को दूर होने की सोचना बेमानी है।

