afroj khwaja:-24 नवम्बर को आयोजित होने वाली सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी बैठक हुई-पप्पू बंजारे

24 नवम्बर को आयोजित होने वाली सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी बैठक हुई-बंजारे।.सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा विगत 18 वर्षों से विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है । समिति के द्वारा परिचय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में समय बचाने समाज के युवक युवतियों को एक मंच पर लाकर फिजूलखर्ची रोकना है।सम्मेलन में देश व विदेश में रहने वाले प्रतिभागी भी सम्मिलित होते है।इसी तारतम्य में इस वर्ष भी परिचय सम्मेलन का आयोजन 24 नवम्बर को शहीद स्मारक भवन रायपुर में होगा।इसकी तैयारी को लेकर आज आवश्यक बैठक रखी गई।जहां उपस्थित सदस्यो के बीच तैयारी व प्रमुख जवाबदारियों को लेकर चर्चा की गई तथा विगत वर्ष के आय-व्यय पर चर्चा करते हुए पूर्व पदाधिकारियों ने विवरणी प्रस्तुत किया। आगामी परिचय सम्मेलन हेतु पंजीयन शुरू हो गया है,कार्यक्रम स्थल पर भी पंजीयन की सुविधा रहेगी।परिचय सम्मेलन से पूर्व दिनांक 16 नवम्बर को अंतिम तैयारी हेतु बैठक की जावेगी समिति के सदस्य राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने आगे बताया कि इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलावा देश विदेश सहित अन्य प्रदेशों से सतनामी समाज के युवक युवती हिस्सा लेने आते है अब तक दिल्ली,असम कोलकाता ओडिसा महाराष्ट्रा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल,आदिइस राज्यो के अलावा विदेश में रहने वाले समाज के लोग बड़ी संख्या में आते है ।
आज के बैठक में प्रदेशाध्यक्ष श्री जय बहादुर बंजारे जी,उपाध्यक्ष बबलू त्रिवेंद्र जी,सचिव श्री विजय रात्रे जी,सह-सचिव श्री टिकेंद्र बघेल जी,कोषाध्यक्ष श्री डी डी भारती जी, श्री पप्पू राजेन्द्र बंजारे जी,श्री पृथ्वी बघेल जी,श्री दिनेश खूंटे जी, सुश्री अंजलि बरमाल जी, श्री कृष्णा बरमाल जी,श्री पन्ना नवरंगे जी,श्री बी आर बघेल जी, श्रीमती चम्पा देवी गेंदले जी सहित सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *