छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सकलैन कामदार ने ईद-ए-मिलादुन नबी की मुबारकबाद दी और दुआ की के प्रदेश और पूरे देश मे अमन और चैन कायम रहे। कामदार ने कहा
हजरत मोहम्मद साहब ने इंसान को इंसान से जोडऩे, आपसी भाईचारा, दूसरे धर्मों के प्रति सम्मान और एकता की जो तालीम दी थी, वह किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए थी। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को मानवता की राह दिखाई। आज की परिस्थितियों में हज़रत मोहम्मद साहब का संदेश और अधिक प्रासंगिक है। कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर संसार में भाई-चारा व अमन-चैन का माहौल कायम किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सकलैन कामदार ने ईद-ए-मिलादुन नबी की मुबारकबाद दी

