छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के संगठन मंत्री एवं वर्तमान में प्रदेश मंत्री पद के सशक्त दावेदार राजकुमार राठी ने बताया कि विगत 25 वर्षों से समाज मे सक्रिय रहे एवं माहेश्वरी सभा रायपुर में भी अध्यक्ष गोकुलदास डागा की कार्यकारिणी में प्रचार-प्रसार मंत्री पद के दायित्व का निर्वाह किया है एवं प्रदेश सभा में विगत 9 वर्षो से विभिन्न पद पर दायित्व का निर्वाह किया है एवं लगातार संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई है एवं प्रदेश सभा के कार्यक्रम “संगठन आपके द्वार”के माध्यम से पूरे प्रदेश के माहेश्वरी बंधुओ से रूबरू होने का मौका मिला,यही कारण है कि पूरे प्रदेश के माहेश्वरी बंधुओं से मधुर संबंध बन गए हैं । श्री राठी ने कहा कि यह मधुर संबंध ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और 10 नवंबर को माहेश्वरी भवन डूंडा में होने वाले चुनाव में इस मधुर संबंध एवं अपनी सक्रियता के कारण मुझे पूरा विश्वास है कि मैं प्रदेश मंत्री के पद पर प्रचंड बहुमत से विजय होऊंगा। श्री राठी ने कहा कि अगर वह प्रदेश मंत्री बनते हैं तो समाज के युवा वर्ग को एवं समाज के कमजोर भाइयों को आगे लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। श्री राठी ने कहा कि उन्होंने अपने संकल्प पत्र में बहुत सारी बातें लिखी है जिसे विजयश्री मिलने के बाद अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जायेगा। श्री राठी ने यह भी कहा कि अध्यक्ष पद के दोनों दावेदारो से मेरे मधुर संबंध है एवं इनके साथ लगातार 3 सत्र में कार्य करने का अवसर मिला जिससे मुझे उनके साथ कार्य करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नही आएगी और इसका भी फायदा मुझे इस चुनाव में मिलेगा। श्री राठी ने यह भी कहा कि अगर 1 पैनल से 1 व्यक्ति और दूसरे पैनल से दूसरा व्यक्ति चुन कर आता है तो आने वाले 3 साल में समाज काफी पीछे चल जाएगा जबकि इस सत्र में प्रदेश सभा का कार्यकाल इतिहास के पन्नो में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा।
Afroj khwaja:-प्रदेश में लगातार सक्रियता के कारण ही विजयश्री मिलेगी – राठी

