Afroj khwaja :-अयोध्या में मन्दिर बने या मस्जिद फैसले पर शांति बनाए रखे :अज़ीम आम आदमी पार्टी

बाबरी मस्जिद पर जल्द ही उच्चतम न्ययालय का फैसला आने वाला है ऐसे में सभी को शांति पूर्वक शसम्मान स्वीकार करना होगा। आम आदमी पार्टी रायपुर मीडिया प्रभारी अज़ीम खान ने प्रेस द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अयोध्या मामले में चाहे जो भी फैसला आये उसे सभी समाज के लोगो को विनम्रता पूर्वक स्वीकारना चाहिए एवम किसी भी प्रकार से इसे जातिगत मुद्दा नही बनाया जाना चाहिए अगर राम मंदिर के पक्ष में फैसला है तो समस्त भारत वासियों को बहुत बधाई और अगर मस्जिद बनाने का फैसला होता है तब भी पूरे हिदुस्तान को बधाई जातिगत राजनीति से किसी का भला बुरा इस निर्णय से बिल्कुल नही माना जाना चाहिये भारत पूरे देश में मिशाल है जहां सभी धर्म के लोग एक साथ मिल जुलकर रहते हैं और दीवाली, क्रिसमस, ईद भी साथ मिलकर मानते हैं।
कुछ असामाजिक तत्वो को छोड़ कर मुझे नही लगता देश में धर्म सम्बन्धी कोई विवाद की स्थिति हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से में अज़ीम खान एक मुस्लिम हिंदुस्तानी की हैसियत से न्ययालय के फैसले का स्वागत करूंगा और सभी हिन्दू मुस्लिम भाइयों से निवेदन भी है कि फैसला जो भी हो । आपस में प्रेम भाईचारा एवम सौहार्द की भावना बरकरार रखे। मंदिर मस्जिद तो बनते है और बनते रहेंगे परन्तु भाई चारा रखकर एक आदर्श छत्तीसगड़ की मिशाल पेश करनी होगी। हिन्दू भाइयों से भी इसी प्रकार प्रेम भावना की अपेक्षा है। इन सब मुद्दों के अलावा भी देश में विकास के लिए कई मुद्दे है ।जिन पर मिलकर काम करने की आवस्यकता है । आम आदमी पार्टी हमेशा से ईमानदार और बिना जातिवाद के रजनीति करते आयी है।
अज़ीम खान ने आगे कहा कि देश की गंगा जमुना तहजीब बनी रहे ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *