रायपुर , अंधेरे से उजाले के इस पर्व पर, मंत्री अनिला भेड़िया से मिलने भारी संख्या में कांग्रेसजनों का जमावड़ा देखना को मिला सभी ने मंत्री अनिला भेड़िया को बधाई व प्रदेश प्रदेश की खुशहाली व उन्नति की बधाइयां पेश की श्रीमती बढ़िया ने सभी कांग्रेसजनों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं पेश की बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश में एक नए अंदाज और नए स्वरूप में दीपावली मनाई जा रही है जिसमें प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया गया दीपावली में गोबर से बने दिए और मिट्टी से बनने वाले दिए पर जोर दिया गया ताकि आने वाले समय में मिट्टी से जुड़ाव का महत्व भावी पीढ़ियां समझ सके छत्तीसगढ़ में अनूठी परंपराओं का समावेश हमेशा से रहा है, यहां के लोगों का मिलनसार स्वभाव और भोला भालापन देश नहीं विदेशों में भी सर चढ़कर बोल रहा है। छत्तीसगढ़ की माटी की यही खासियत है की राष्ट्रवाद व देश प्रेम की शम्मा को हमेशा रौशन रखना है जिसमें छत्तीसगढ़ हमेशा से अग्रणी रहा है। बधाई दाताओं में लोगों ने अपनी बधाइयां पेश की लोगों ने बढ़-चढ़कर इस मे हिस्सा लेने की सलाह भी मंत्री अनिला भेड़िया दी। व सभी से आग्रह किया कि कुम्हारों व उनके परिवार में भी रौशनी हो सके इसी उद्देश्य को बिना राजनीतिक दुर्भवान के संम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में चलाए जिससे सब को दीवाली का असल मतलब समझ आ सके।
Ayan news:-मंत्री अनिला भेड़िया को बधाई देने लगा तांता

