झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया आगे

झाबुआ, 24 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हो रही मतगणना में पांचवें दौर के बाद मिले रूझान में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया 3,251 मतों से आगे चल रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कांतिलाल को पांचवें राउंड तक कुल 20,141 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार भानू भूरिया को 16,890 वोट मिले हैं। झाबुआ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इन वोटों की गिनती झाबुआ के पॉलिटेक्नीक कॉलेज कैंपस में आज सुबह आठ बजे से चल रही है जो 26 राउंड में पूरी होगी। इस विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक गुमान सिंह डामोर को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट रिक्त हो गई थी।

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *