स्टर्लिंग की 11 मिनट में हैटट्रिक, मैनचेस्टर सिटी की जीत

मैनचेस्टररहीम स्टर्लिंग की 11 मिनट में दागी शानदार हैटट्रिक की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने मंगलवार को चैंपियन्स लीग में अटलांटा को 5-1 से हरा दिया। रुस्लान मालिनोवस्की ने पहले हाफ में ही पेनल्टी पर गोल दागकर अटलांटा को बढ़त दिला दी लेकिन इतिहाद स्टेडियम में सर्जियो एगुएरो ने हाफ टाइम से पहले दो गोल दागकर सिटी को 2-1 से आगे कर दिया।

स्टर्लिंग ने एगुएरो के दोनों गोल में मदद की। स्टर्लिंग ने हाफ टाइम के बाद 11 मिनट में तीन गोल दागकर सिटी की 5-1 से जीत सुनिश्चित की। उनकी सत्र की यह दूसरी हैटट्रिक है।

पढ़ें,
ग्रुप सी में सिटी की यह लगातार तीसरी जीत है और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही है। टीम ने दूसरे स्थान पर चल रहे डाइनेमो जागरेब पर पांच अंक की बढ़त बना रखी है जबकि तीन मैच बचे हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *