विराट के नेतृत्व में भारत को हराना मुश्किल: फाफ

रांचीसाउथ अफ्रीका के कप्तान ने माना कि भारत ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने मंगलवार को अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते यहां साउथ अफ्रीका को सीरीज के आखिरी मैच में पारी और 202 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने इस दमदार जीत के साथ ही टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

मैच के बाद डु प्लेसिस ने कहा, ‘यह सीरीज हमारे लिए बहुत कठिन रही, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जब हम अगली बार भारत का दौरा करें तब हम बेहतर तैयारी के साथ आएं। भारत का दौरा सबसे मुश्किल होता है और आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं।’

पढ़ें,

डु प्लेसिस ने कहा, ‘विराट के नेतृत्व में इस टीम को मात देना सच में बहुत मुश्किल है। चाहे वो बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फील्डिंग। हम इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।’

मेहमान टीम के कप्तान ने भारत के तेज गेंदबाजों की भी तारीफ की। डु प्लेसिस ने कहा, ‘भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। हमारे तेज गेंदबाज 30-40 मिनट के लिए अच्छे थे, लेकिन उनके दिन भर अच्छी गेंदबाजी करने में सक्षम थे।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि गेंदबाज का कौशल सीरीज में महत्वपूर्ण साबित हुआ है। यदि आप उन गेंदबाजों को देखें जो इस सीरीज में सफल हुए हैं, वे सभी गेंद को स्किड कराने में सफल रहे जो महत्वपूर्ण है लेकिन वे ज्यादातर सही इलाके में गेंदबाजी करने में भी कामयाब रहे हैं।’

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *