अधिकारियों के पदभार संभालने के बाद CoA को हटना होगा: SC

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को व्यवस्था दी कि के निर्वाचित पदाधिकारियों के पदभार संभालने के बाद पूर्व सीएजी विनोद राय की अध्यक्षता वाली प्रशासकों की समिति () को हटना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई का संचालन करने वाली प्रशासकों की समिति और उसके पदाधिकारियों द्वारा क्रिकेट संगठन में किए गए किसी भी कार्य के लिए उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जाएगा।

साथ ही उच्चतम न्यायालय ने यह भी कहा कि प्रशासकों की समिति और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई शुरू करने से पहले शीर्ष न्यायालय की मंजूरी लेना आवश्यक होगा।

पढ़ें,

दो जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति एसए बोबडे ने बीसीसीआई के हित में कोई भी फैसला लेने के क्रम में सीओए के खिलाफ कोई सिविल या फिर आपराधिक मामला नहीं बनता। बता दें कि बुधवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली बीसीसीआई के नए अध्यक्ष को तौर पर पदभार संभालेंगे।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *