ICC टेस्ट चैंपियनशिप: पॉइंट्स टेबल

नई दिल्ली
भारत ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मंगलवार को यहां साउथ अफ्रीका को तीसरे और अंतिम टेस्ट में पारी और 202 रन से हराकर श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। भारत को इस जीत से 40 अंक मिले और उसने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अपने सभी पांचों मैच जीतकर 240 अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। विराट कोहली की अगुआई में भारत ने 11वीं टेस्ट श्रृंखला जीती है। भारतीय टीम ने साथ ही पहली बार किसी टेस्ट श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका का क्लीनस्वीप किया है।

टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ नतीजा नहीं अंक
भारत 5 5 0 0 0 0 240
न्यू जीलैंड 2 1 1 0 0 0 60
श्रीलंका 2 1 1 0 0 0 60
ऑस्ट्रेलिया 5 2 2 0 1 0 56
इंग्लैंड 5 2 2 0 1 0 56
वेस्ट इंडीज 2 0 2 0 0 0 0
साउथ अफ्रीका 3 0 3 0 0 0 0
बांग्लादेश 0 0 0 0 0 0
पाकिस्तान 0 0 0 0

हर टीम छह सीरीज खेलेगी। हर सीरीज में कुल 120 अंक होंगे जो उस सीरीज में मैचों की संख्या के आधार पर बांटे जाएंगे। उदाहरण के लिए दो मैचों की सीरीज में हर मैच जीतने पर 60 अंक मिलेंगे वहीं तीन मैचों की सीरीज में हर जीत पर 40 अंक मिलेंगे। मैच टाई होने पर बराबर अंक बांटे जाएंगे वहीं ड्रॉ मैच में दोनों टीमों को एक तिहाई अंक मिलेंगे।

सीरीज में मैच (2) – जीत/टाई/ड्रॉ – 60/30/20
सीरीज में मैच (3) – जीत/टाई/ड्रॉ – 40/20/13
सीरीज में मैच (4) – जीत/टाई/ड्रॉ – 30/15/10
सीरीज में मैच (5) – जीत/टाई/ड्रॉ – 24/12/8

अगर दो टीमें अंकों में बराबर रहती हैं तो जिस टीम ने ज्यादा सीरीज जीती होंगी उसे ऊपरी रैंक पर माना जाएगा। अगर इसके बाद भी टीमें बराबरी पर हैं तो बेहतर रन प्रति विकेट वाली टीम को आगे माना जाएगा। रन प्रति विकेट का औसत हर विकेट खोकर बनाए गए रनों के आधार पर तय होगा।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *