कमर दर्द के चलते रॉबर्ट वाड्रा भर्ती, रात भर अस्पताल में रहीं प्रियंका गांधी

नोएडा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को पीठ में दर्द की शिकायत के बाद नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सोमवार को दोपहर को ऐडमिट कराया गया था। हड्डी रोग के वरिष्ठ डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। उनके साथ पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा भी रात भर अस्पताल में रहीं। हालांकि सुबग होते ही वह निकल गईं।

प्रियंका गांधी का मंगलवार को रायबरेली जाने का कार्यक्रम है। अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में वह तीन दिवसीय वर्कशॉप में हिस्सा लेंगी। वाड्रा अब भी अस्पताल में ही भर्ती हैं। कारोबारी रॉबर्ड वाड्रा के पैर में भी बैंडेज बंधा देखा गया है।

हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि उन्हें किस समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं।

Source: Uttarpradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *