अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवम पूर्व जिला कांग्रेस रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा जी के नेतृत्व में बिरगांव नगर निगम के पार्षद तथा कांग्रेस पदाधिकारी आज नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया जी से मिलकर बीरगांव नगर निगम क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान हेतु 109.27 करोड़ की जलप्रदाय योजना को प्रशासकीय तथा वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की मांग रखी।
श्री पंकज शर्मा जी द्वारा बताया गया कि,बीरगांव नगर निगम क्षेत्र प्रदेश का सबसे पुराना एवम सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है,जहां लाखों लोग निवास करते हैं।बीरगांव नगर निगम द्वारा वर्तमान व्यवस्था के अनुरूप स्थानीय निवासियों को पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति सम्भव नही हो पा रहा है।विशेषकर प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम में क्षेत्र में पेयजल की विकराल समस्या उत्तपन्न हो जाती है।पानी टैंकरों के द्वारा सप्लाई करने के बाद भी निवासियों को पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था नही हो पाती है।हमारे द्वारा माननीय नगरीय प्रशासन मंत्रीजी से 109.27करोड़ रूपये के जलावर्धन योजना की प्रशासनिक एवम वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने मांग की गई।इस योजना की स्वीकृति के पश्चात बीरगांव के निवासियों के प्रत्येक घर मे पाइपलाइन द्वारा साफ पेयजल आपूर्ति सम्भव हो पायेगा।माननीय मंत्री जी के द्वारा इस योजना के शीघ्र क्रियान्वयन का आश्वासन दिया गया तथा सम्बंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र प्रशासकीय एवम वित्तीय स्वीकृती प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया ,, प्रतिनिधि मण्डल मैं योगेंद्र सोलंकी , नंन्दलाल देवागनं , राजा राम देवागनं , भीकम देवागनं ,रियाज, ऊभारन दास ,ओमप्रकाश साहु , महेंद्र बंजारे , नंदु चन्द्रकर , संजय सिंह , सुदन सिकली ,रुपेश वर्मा , लखन साहु , कोमल वर्मा , मुकेश तिवारी , प्रीतं साहु , जानु भार्गव , मोहन बंजारे , अविनाश निहाल , दीनू निषाद , बाबुलाल कुर्रे , ईश्वर बंजारे , शेखर कुशवाहा , अशिष दुबे , चंदन , हनी , रितेश, राकेश यादव , लखन साहु एवं समस्त बिरगांव निवासी
बीरगांव में जलापूर्ति हेतु जनप्रतिनिधियों एवम कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री से 109.27करोड़ की मांग की

