गुजरात में ऊर्जा मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए मंत्री प्रियव्रत सिंह

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह गुजरात के नर्मदा नगर जिले की टेंट सिटी में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्युत, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश में स्मार्ट मीटर व्यवस्था की सराहना की गई।

कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय विद्युत और नवीन तथा नवकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर.के. सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कॉन्फ्रेंस में पीएम-कुसुम स्कीम (PM-KUSUM), सोलर रूफटॉप स्कीम, अल्ट्रा मेगा नवकरणीय ऊर्जा पार्क, विद्युत टैरिफ सहित अन्य विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।   

कॉन्फ्रेंस में 24 x 7 पावर सप्लाई, आईपीडीएस, यूडीएआई, प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *