‘आप’ से अलग हुईं अलका लांबा कल करेंगी ये काम, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली 
चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा  ने कहा कि वह शनिवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस  की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगी। लांबा ने करीब एक माह पहले आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ दी थी।

अलका लांबा ने सुबह कहा था कि वह शुक्रवार को पार्टी में शामिल होंगी। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से अब वह शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लेंगी।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, उन्होंने मीडिया से कहा कि आज (शुक्रवार) कुछ कारणों से मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हो सकी। अब मैं कल (शनिवार को) पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करूंगी।
 
आज दुपहर 3बजे,काँग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में मैं अपने साथियों के साथ काँग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करुँगी. 06 सितंबर को 'आप' छोड़ने के कुछ घंटों बाद ही लांबा ने घोषणा की थी कि वह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर उनकी मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगी। हालांकि, उन्होंने अभी तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता नहीं ली है। 

2015 में 'आप' में शामिल होकर चांदनी चौक विधानसभा से चुनाव लड़ने से पहले लांबा ने कांग्रेस से अपना 20 साल पूराना नाता तोड़ लिया था। लांबा को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दलबदल के आधार पर 19 सितंबर को अयोग्य घोषित कर दिया था।

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *