Afroj khwaja:-छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड का पर्यवेक्षक दल बिलासपुर रवाना सलाम रिज़वी

अफरोज ख़्वाजा: रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिज़वी से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा सुन्नी हुसैनी मस्जिद मेन रोड तालापारा बिलासपुर, मस्जिद जूना बिलासपुर और वक्फ अलल औलाद जैनुद्दीन ग्राम मचखण्डा जिला बिलासपुर के अंतर्गत आने वाली समस्त वक्फ सम्पत्तियों के प्रबंध, सुरक्षा, निगरानी के संबंध में छह सदस्यीय पर्यवेक्षक दल का गठन किया गया है। यह दल 11 अक्टूबर को बिलासपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेगा।

पर्यवेक्षक दल में नियुक्त किए गए छह सदस्यों में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य काजी मुफ्ती मोहम्मद शहाबुद्दीन, रायपुर बूढ़ापारा के मोहम्मद ताहिर, रायपुर के सैयद अकील, जिला रायगढ़ के समीर रजा, जिला धमतरी के असलम रोकडि़या और कोरबा जिले के शमी ईमाम शामिल हैं।

पर्यवेक्षक दल के सदस्य प्रवास के दौरान सुन्नी हुसैनी मस्जिद मेन रोड तालापारा बिलासपुर, मस्जिद जूना बिलासपुर और वक्फ अलल औलाद जैनुद्दीन ग्राम मचखण्डा जिला बिलासपुर के अंतर्गत आने वाली समस्त वक्फ सम्पत्तियों की संस्थाओं के सदर, सदस्यों से चर्चा कर उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करेगा।

वक्फ की सम्पत्तियों की सर्वे, वक्फ सम्पत्तियों से संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों की जानकारी, वक्फ सम्पत्तियों से होने वाली आय-व्यय, वक्फ सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा और वक्फ सम्पत्तियों के किराएदारों के संबंध में जानकारी लेगा।

यह दल समस्त वक्फ सम्पत्तियों के दस्तावेजों, अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ वक्फ सम्पत्तियों का स्थल निरीक्षण भी करेगा। इसके साथ ही बिलासपुर की समस्त वक्फ सम्पत्तियों के दस्तावेजों, अभिलेखों का अवलोकन, स्थल निरीक्षण करने के बाद वक्फ सम्पत्तियों की समीक्षा की जाएगी।

इसके साथ ही बिलासपुर के कलेक्टर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, विभिन्न सामाजिक एवं विभिन्न समुदायों के लोगों से चर्चा और व्यक्तिगत मुलाकात भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *