बार-बार देखने का मन करेगा तापसी पन्नू के बचपन की यह तस्वीर

बॉलिवुड की भरोसेमंद स्टार बन चुकी हैं। वह इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत साबित कर चुकी हैं और हिंदी सिनेमा को बेहतरीन फिल्में दे रही हैं। तापसी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी प्यारी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उनकी बचपन की एक तस्वीर सामने आई है जो कि इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इस पुरानी तस्वीर में छोटी सी तापसी दिखाई दे रही हैं। फोटो में वह काफी क्यूट दिख रही हैं और कैमरा के सामने पोज दे रही हैं।

वाइट और रेड कपड़ों में वह बड़ी प्यारी दिख रही हैं। उन्होंने दो पोनीटेल कर रखी हैं और मैचिंग क्लिप्स में वह बेहद क्यूट दिख रही हैं।

इसी बीच वर्कफ्रंट पर बात करें तो उनकी नेक्स्ट फिल्म आ रही है सांड की आंख। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *