Afroj khwaja:-अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने थामा जिम्मा,52 हाइवे को जप्त कर ग्रामीणों ने की कार्यवाही की कर रहे मांग |

अफरोज ख़्वाजा: बलौदा बाजार जिले से मिल रही बड़ी खबर आ रही है जहां ग्रामीणों ने अवैध रेत उत्खनन को को लेकर हल्ला बोला है जहाँ ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत की थी लेकिन शायद आला अधिकारी अवैध रेत उत्खनन करने वाले के साथ मिलकर इस पूरे मामले को लेकर चुप बैठे हुए थे लिहाजा ग्रामीणों ने अब अवैध खनन करने वालों के खिलाफ हल्ला बोला है और 52 हाईवे को जप्त कर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं ।

खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। रेत का अवैध उत्खनन कर रहे पोकलेन एवं जे सी बी सहित 52 हाइवा को ग्रामीणों ने रोका अपने सुपुर्द रखा है । नदी तट में कर रहे है कार्यवाही के लिए धरना प्रदर्शन 200 से अधिक ग्रामीण कर रहे है धरना प्रदर्शन । कई बार अवैध उत्खननं को लेकर कलेक्टर को दे चुके है ज्ञापन । कसडोल अनुविभाग के पुटपूरा पंचायत के पैरागुड़ा महानदी की घटना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *