आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़पंजाब में केजरीवाल की शिक्षा क्रांति ने देश में बनाई पहचान, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार शिक्षा छोड़ शराब कारोबार बढ़ाने में व्यस्त – देविंदर सिंह भाटिया प्रदेश प्रवक्ता “आप”


आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़पंजाब में केजरीवाल की शिक्षा क्रांति ने देश में बनाई पहचान, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार शिक्षा छोड़ शराब कारोबार बढ़ाने में व्यस्त – देविंदर सिंह भाटिया प्रदेश प्रवक्ता “आप”
रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता देविंदर सिंह भाटिया ने सरकारी स्कूलों को 30 साल की लीज पर निजी संस्थाओं को सौंपने की राज्य सरकार की तैयारी पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय उसे निजी हाथों में सौंपने का रास्ता चुन रही है।
भाटिया ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और बेहतर गुड गवर्नेंस से सरकारी स्कूलों को भी विश्वस्तरीय बनाया जा सकता है। पंजाब ने 2026 की एजुकेशन क्वालिटी रिपोर्ट में देश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के PGI 2024-25 में पंजाब ने 709.1 अंक हासिल कर राज्यों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। यह आम आदमी पार्टी की शिक्षा नीति और शिक्षा क्रांति की दिशा में किए गए प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम है।इसके विपरीत छत्तीसगढ़ में शिक्षा मंत्रालय के PGI आंकड़ों के अनुसार 2022-23 में 533.2 अंक पाने वाला छत्तीसगढ़ 2023-24 में घटकर 494.6 अंक पर पहुंच गया। यह प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।राजनादगांव लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की प्राथमिकताएं शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के बजाय शराब की बिक्री और राजस्व बढ़ाने पर केंद्रित दिखाई देती हैं। शहरों से लेकर गांवों तक शराब की उपलब्धता बढ़ाने वाली सरकार सरकारी स्कूलों को बचाने और स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने में विफल साबित हो रही है। पेट्रोल-डीजल, बिजली, खाद्य सामग्री, इंटरनेट डेटा और रोजगार के मोर्चे पर भी आम जनता महंगाई और परेशानियों का सामना कर रही है।जिला प्रभारी विजय गुप्ता ने सवाल उठाया कि जब पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं, स्मार्ट क्लासरूम, बेहतर शिक्षकों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से मजबूत कर सकती है, तो छत्तीसगढ़ सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती? अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के नाम पर 2,007 सरकारी स्कूलों को 30 से 40 वर्षों तक निजी संस्थाओं के हवाले करना गरीब बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि सरकारी स्कूलों का निजीकरण तत्काल रोका जाए। पंजाब की शिक्षा क्रांति से सीख लेकर छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को मजबूत किया जाए। सरकार का काम शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, न कि इन जिम्मेदारियों से पीछे हटकर निजी संस्थाओं को सौंपना।
जारीकर्तालोमेश्वर रामटेके (लोकसभा महासचिव )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *