छत्तीसगढ़​ भाजपा विधायक ईश्वर साहू के वायरल डांस वीडियो पर आप का तंज, कहा—जनता महंगाई, बिजली-पानी, स्वास्थ्य और बदहाल शिक्षा से त्रस्त, भाजपा के विधायक ठुमके लगाने में मस्त – आम आदमी पार्टी​आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देविंदर सिंह

छत्तीसगढ़​भाजपा विधायक ईश्वर साहू के वायरल डांस वीडियो पर आप का तंज, कहा—जनता महंगाई, बिजली-पानी, स्वास्थ्य और बदहाल शिक्षा से त्रस्त, भाजपा के विधायक ठुमके लगाने में मस्त – आम आदमी पार्टी​आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता आज महंगाई, बिजली-पानी, सड़क, स्वास्थ्य और बदहाल शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। प्रदेश में आम जनता रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करने को मजबूर है, लेकिन दूसरी तरफ भाजपा के विधायक जनता की समस्याओं को दरकिनार कर आयोजनों में ठुमके लगाने में मस्त हैं।​आप प्रदेश प्रवक्ता भाटिया जी ने आगे कहा कि अब प्रदेश की जनता भली-भांति समझ चुकी है कि इस सरकार में शिक्षा, चिकित्सा, पेट्रोल, बिजली, रोजगार, कृषि और महंगाई जैसे किसी भी विषय में कोई समाधान नहीं होने वाला है। जनता ने भाजपा को प्रदेश के विकास की उम्मीद के साथ सत्ता सौंपी थी, लेकिन आज वह अपने बुनियादी अधिकारों और सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।​लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी बघेल ने कहा कि महिलाओं को इस तरह स्टेज पर नचवा कर भाजपा का महिलाओं के प्रति कितना सम्मान है, यह साफ दिख रहा है। आगामी पंचायत चुनाव मारो में इसका जवाब मतदाता जरूर देंगे।​साजा विधानसभा के नोहर यादव ने कहा कि एक तरफ प्रदेश और क्षेत्र की जनता अपनी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता की तकलीफों से बेपरवाह होकर ऐसे आयोजनों में व्यस्त हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार शराब की दुकानें बढ़ा रही है और स्कूलों को बंद कर उनका निजीकरण करने पर तुली है। यह विफल सरकार जनहित के काम करने के बजाय ‘चिलम और तम्बाकू का डब्बा’ जैसे गानों पर ठुमके लगा रही है और भाजपा के मंच से इन पर तालियां पीटी जा रही हैं। यह नेताओं की जनता के प्रति जिम्मेदारी और उनकी प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।​बेमेतरा जिला समिति के राजेश टंडन और मारो चुनाव प्रभारी रवि यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं को आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, अच्छी शिक्षा, सुचारु बिजली-पानी और बेहतर सड़कों की उम्मीद कर रही है, लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जनता के इन जरूरी मुद्दों की चिंता करने के बजाय मनोरंजन के कार्यक्रमों में ज्यादा दिलचस्पी नजर आ रही है।​पार्टी ने भाजपा सरकार और उसके विधायकों से सवाल किया है कि आखिर प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान कब होगा? जनता को ठुमके नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं चाहिए। पार्टी, छत्तीसगढ़​भाजपा विधायक ईश्वर साहू के वायरल डांस वीडियो पर आप का तंज, कहा—जनता महंगाई, बिजली-पानी, स्वास्थ्य और बदहाल शिक्षा से त्रस्त, भाजपा के विधायक ठुमके लगाने में मस्त – आम आदमी पार्टी​आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता आज महंगाई, बिजली-पानी, सड़क, स्वास्थ्य और बदहाल शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। प्रदेश में आम जनता रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करने को मजबूर है, लेकिन दूसरी तरफ भाजपा के विधायक जनता की समस्याओं को दरकिनार कर आयोजनों में ठुमके लगाने में मस्त हैं।​आप प्रदेश प्रवक्ता भाटिया जी ने आगे कहा कि अब प्रदेश की जनता भली-भांति समझ चुकी है कि इस सरकार में शिक्षा, चिकित्सा, पेट्रोल, बिजली, रोजगार, कृषि और महंगाई जैसे किसी भी विषय में कोई समाधान नहीं होने वाला है। जनता ने भाजपा को प्रदेश के विकास की उम्मीद के साथ सत्ता सौंपी थी, लेकिन आज वह अपने बुनियादी अधिकारों और सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।​लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी बघेल ने कहा कि महिलाओं को इस तरह स्टेज पर नचवा कर भाजपा का महिलाओं के प्रति कितना सम्मान है, यह साफ दिख रहा है। आगामी पंचायत चुनाव मारो में इसका जवाब मतदाता जरूर देंगे।​साजा विधानसभा के नोहर यादव ने कहा कि एक तरफ प्रदेश और क्षेत्र की जनता अपनी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता की तकलीफों से बेपरवाह होकर ऐसे आयोजनों में व्यस्त हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार शराब की दुकानें बढ़ा रही है और स्कूलों को बंद कर उनका निजीकरण करने पर तुली है। यह विफल सरकार जनहित के काम करने के बजाय ‘चिलम और तम्बाकू का डब्बा’ जैसे गानों पर ठुमके लगा रही है और भाजपा के मंच से इन पर तालियां पीटी जा रही हैं। यह नेताओं की जनता के प्रति जिम्मेदारी और उनकी प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।​बेमेतरा जिला समिति के राजेश टंडन और मारो चुनाव प्रभारी रवि यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं को आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, अच्छी शिक्षा, सुचारु बिजली-पानी और बेहतर सड़कों की उम्मीद कर रही है, लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जनता के इन जरूरी मुद्दों की चिंता करने के बजाय मनोरंजन के कार्यक्रमों में ज्यादा दिलचस्पी नजर आ रही है।​पार्टी ने भाजपा सरकार और उसके विधायकों से सवाल किया है कि आखिर प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान कब होगा? जनता को ठुमके नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं चाहिए।
प्रेषक
राजेश टंडन
आम आदमी पार्टी जिला बेमेतरा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *