छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन में बड़ी नियुक्ति, राजनांदगांव को मिला सम्मान निलेश कुमार श्रीवास्तव बने प्रदेश सचिव, पत्रकारों में खुशी की लहर

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन में बड़ी नियुक्ति, राजनांदगांव को मिला सम्मान

निलेश कुमार श्रीवास्तव बने प्रदेश सचिव, पत्रकारों में खुशी की लहर
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने की प्रदेश सचिव की नियुक्ति
रायपुर। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की प्रदेश कार्यकारि अध्यक्ष भुवन पटेल की सहमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे की अनुशंसा से प्रदेश महासचिव कुलवंत सिंह सलूजा ने एक बड़ी नियुक्ति की गई है। संगठन ने राजनांदगांव के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद वाइस चेयरमैन ब्यूरो चीफ सेटेलाइट न्यूज़ चैनल टीवी 24 के निलेश कुमार श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति को लेकर संगठन में खुशी का माहौल है।
नियुक्ति पत्र में संगठन की ओर से निलेश कुमार श्रीवास्तव के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि इस नियुक्ति से संगठन और मजबूत होगा।
प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुआ मनोनयन
निलेश कुमार श्रीवास्तव का मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे की अनुशंसा से किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति के बाद यह फैसला लिया गया। संगठन के नियमों के अनुसार प्रदेश सचिव के पद पर मनोनयन की प्रक्रिया पूरी की गई।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि निलेश कुमार श्रीवास्तव लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पत्रकारों के हितों के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं। इसी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजनांदगांव के पत्रकार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
निलेश कुमार श्रीवास्तव का पता वार्ड नं. 27, आरा मशीन रोड, पटेल नगर, राजनांदगांव छत्तीसगढ़ है। राजनांदगांव के पत्रकार को प्रदेश सचिव बनाए जाने से जिले के पत्रकारों में भी खुशी है। जिले के पत्रकारों ने कहा है कि यह राजनांदगांव के लिए सम्मान की बात है।
पत्रकार साथियों का कहना है कि प्रदेश सचिव के रूप में निलेश कुमार श्रीवास्तव पत्रकारों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से रखेंगे। पत्रकारों के मान सम्मान और अधिकारों के लिए वे लगातार काम करेंगे।
प्रदेश महासचिव ने जारी किया नियुक्ति पत्र
यह नियुक्ति पत्र कुलवंत सिंह सलूजा प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की ओर से जारी किया गया है। नियुक्ति पत्र में शुभकामनाओं सहित निलेश कुमार श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई है।
नियुक्ति पत्र में संगठन की ओर से कहा गया है कि संगठन को उम्मीद है कि नए प्रदेश सचिव संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हित में पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
पत्रकारों ने दी बधाई, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
नियुक्ति की खबर मिलते ही पत्रकारों ने निलेश कुमार श्रीवास्तव को बधाई देना शुरू कर दिया है। कई पत्रकारों ने फोन और संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दी हैं। पत्रकारों का कहना है कि संगठन को ऐसे ही सक्रिय और समर्पित पदाधिकारियों की जरूरत है।
इन्होंने दी बधाई छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह खनूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, सतीश दीपक प्रदेश शहर अध्यक्ष, राजेश दीपक पत्रकार कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन, प्रदेश सलाहकार सर्वेश सिंह, प्रदेश सचिव विकास शुक्ला ,दिपक शर्मा,अभिनव तिवारी,अमिन भाई , नितिन भटीया , शैलेन्द्र जैसवाल, पुष्पक,जोनसन सैमोल , राजा भटीया ने बधाई दी है।
नए प्रदेश सचिव ने भी संगठन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *