मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद बारनवापारा अभ्यारण में 19 दिन बाद ग्रामीणों ने हड़ताल की खत्म

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद बारनवापारा अभ्यारण में 19 दिन बाद ग्रामीणों ने हड़ताल की खत्म

बिजली-सड़क के लिए आंदोलन का असर पर्यटन पर पड़ा, 1 नवंबर को पर्यटकों के लिए खुलता है अभ्यारण्य, 19 नवंबर तक सफारी शुरू नहीं थी

बलौदाबाजार:छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में पर्यटन सीजन शुरू तो हो गया, लेकिन जंगल की सैर कराने वाली सफारी की गाड़ियां अब तक पटरी पर नहीं लौट सकी हैं. हर साल 1 नवंबर को पर्यटकों के लिए खुलने वाले इस अभ्यारण्य में इस बार 19 नवंबर तक सफारी संचालन शुरू नहीं हो पाया है. इसके पीछे वनांचल के 21 गांवों के ग्रामीणों का आंदोलन बड़ी वजह बना है जिप्सी-गाइड संघ भी आंदोलन के समर्थन में अपना पूरा सहयोग दिया इस पूरे गतिरोध की जड़ बारनवापारा अभ्यारण्य के आसपास बसे 21 गांवों के ग्रामीणों की पुरानी मांगें हैं. ग्रामीण स्थायी बिजली और पक्की सड़कों की मांग को लेकर मुख्य पर्यटन द्वार रवान पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे . ग्रामीणों की नाराजगी ने अब पर्यटन व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया हथा खास बात यह है कि इस आंदोलन में केवल ग्रामीण ही नहीं, बल्कि जिप्सी और गाइड संघ भी समर्थन में उतर आया. सफारी संचालन से सीधे जुड़े इन संगठनों के आंदोलन के साथ खड़े होने से पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत ही अटक गई सनम जांगड़े के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने मुख्य्मंत्री महोदय से मुलाक़ात की जिसके तहत ग्रामीणों को आश्वासन मिला है कि 10 दिसंबर शहीद वीर नारायण जी की जयंती पर आप लोगों की मांग पूरी कर दी जाएगी
जिसके तहत ग्रामीणों ने हड़ताल ख़त्म कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *