छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
*राजधानी बन चुका है लापता शहर, जहां हर घंटे 7 लोग लापता हो रहे – कांग्रेस*
*भाजपा के सुशासन का सच, 1 ही दिन में राजधानी से 78 महिलाओं और 17 बच्चों समेत 159 गायब, गृहमंत्री तत्काल इस्तीफा दें*
रायपुर/05 अक्टूबर 2026। बढ़ते अपराध, मानव तस्करी और अपहरण जैसी घटनाओं के लिए भाजपा की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि राजधानी में सरकार का नियंत्रण खत्म हो गया है, कानून और वर्दी का खौफ अपराधियों में खत्म हो चुका है, प्रदेश के गृह मंत्री रिलबाजी और खोखले दावें में व्यस्त हैं, राजधानी रायपुर अपराधियों की खुली चारागाह बन चुकी है। जरा भी नैतिकता बाकि है तो गृह मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने सुरक्षा के नाम पर भाजपा को चुना था, लेकिन आज हमारी राजधानी रायपुर श्लापता शहरश् बन चुकी है। आंकड़े झूठ नहीं बोलते – मात्र 24 घंटे में 159 एफआईआर दर्ज होती हैं, जिनमें 78 बहनें-बेटियां और 17 मासूम बच्चे शामिल हैं। हर घंटे 7 लोग गायब हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सेवा संकल्प के नाम पर मोदी की चाटुकारिता, थोथे भाषणों और इवेंटबाजी में व्यस्त हैं। यह कानून-व्यवस्था का पतन नहीं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र की मौत है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि सरकार, गृह विभाग और पुलिस प्रशासन की घोर विफलता सामने आई है। खुफिया तंत्र पूरी तरह ठप है। पुलिस का इस्तेमाल केवल राजनीतिक विरोधियों को दबाने में हो रहा है, जबकि सड़कों पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस पेट्रोलिंग या सर्विलांस नेटवर्क मौजूद नहीं है। एक ही दिन में राजधानी रायपुर से 159 गुमशुदगी? यह सीधे तौर पर मानव तस्करी (भ्नउंद ज्तंििपबापदह) और बढ़ते संगठित अपराध का संकेत है। आज रायपुर की माताएं-बहनें घर से बाहर निकलने में डर रही हैं, और सरकार आंखें मूंदकर बैठी है। राजधानी में पूरी तरह से ध्वस्त कानून-व्यवस्था को बेनकाब करता है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान अभिव्यक्ति ऐप जैसी पहलों से महिलाओं को त्वरित सुरक्षा मिली थी। डायल 112 और पुलिसिंग मजबूत थी। रायपुर में अपराधियों का खौफ था, लेकिन आज भाजपा के कुशासन में अपराधी बेखौफ हैं और आम जनता खौफजदा है। आंकड़े साबित करते हैं कि रायपुर अब अपराध की राजधानी बन चुका है, जहां हर घंटे 7 परिवार अपने अपनों को खो रहे हैं। असली सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग गायब क्यों हो रहे हैं? पुलिस की रोकथाम कहाँ है?
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि क्या गृह मंत्री जी बताएंगे कि राजधानी में पुलिस प्रशासन सो रहा है या अपराधियों को संरक्षण दे रहा है? 24 घंटे में 78 महिलाओं और 17 बच्चों की गुमशुदगी क्या मानव तस्करी का बड़ा सिंडिकेट है? सरकार इसे रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है? कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई महिलाओं की सुरक्षा प्रणाली (जैसे डायल 112 और अभिव्यक्ति ऐप) को इस सरकार ने ठप क्यों कर दिया?राजधानी की सड़कों पर पुलिस पेट्रोलिंग गायब क्यों है? क्या पुलिस का सारा बल सिर्फ विपक्ष की जासूसी और नेताओं की सुरक्षा में लगा दिया गया है? गृह मंत्री जी, यदि आप राजधानी रायपुर की माताओं-बहनों को सुरक्षा नहीं दे सकते, तो नैतिकता के आधार पर पद पर बने रहने का आपको क्या अधिकार है?
सुरेंद्र वर्मामुख्य प्रवक्ताछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटीमोबाइल नं. 98262-74000

