पिथौरा के ग्राम अरण्ड निवासी *पुलिस कांस्टेबल मोतीलाल नेताम के बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिक्षेत्र में शोक की लहर*



पिथौरा के ग्राम अरण्ड निवासी *पुलिस कांस्टेबल मोतीलाल नेताम के बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिक्षेत्र में शोक की लहर*
*महासमुंद / U.N.A. शिखा दास*
खरोरा के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अरंड निवासी पुलिस कांस्टेबल *मोतीलाल नेताम के बेटे कुणाल नेताम (18)* के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे कुणाल बाइक क्रमांक *CG 06 HH 0335* से घोड़ारी की ओर से महासमुंद की तरफ आ रहा था। ग्राम पंचायत खरोरा स्थित संस्कृति मैरिज पैलेस के पास नेशनल हाईवे पर सामने चल रहे मेटाडोर को ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक सामने से रायपुर की ओर जा रही क्रेटा कार क्रमांक *CG 07 CZ 8444* से जा भिड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरटेक के *दौरान मेटाडोर के कारण सामने से आ रही कार दिखाई नहीं दी। टक्कर सीधे कार* के ड्राइवर साइड पर हुई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक का अगला पहिया टूटकर कार में फंस गया और करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। फॉरेंसिक टीम के प्रारंभिक आकलन में *बाइक की रफ्तार* *80-90 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है।*
*क्रेटा कार में भिलाई रामनगर मुक्तिधाम* निवासी चालक राहुल चौधरी और पुनीत राम चौधरी सवार थे, *जिन्हें चोट नहीं आई* ।
सूचना पर सिटी कोतवाली महासमुन्द पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को मर्चुरी भेजा गया। शाम हो जाने से पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।आज सोमवार की घटना
*परिक्षेत्र में शोक की लहर है। U.N.A. परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है*
_खरोरा हाइवे पर भीषण हादसा – पुलिस कांस्टेबल के 18 वर्षीय बेटे की मौत_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *