नागाणी पंचायत के सरपंच उम्मीदवार सदारामजी देवासी को भारी समर्थन
महाराष्ट्र
पुणे के नेहरूनगर पिंपरी में नागाणी व डांगराडी के ग्रामीणों ने दिया समर्थन
आसुतोश देवासी पुना ने बताएं अनुसार आज पुणे। नागाणी पंचायत के सरपंच उम्मीदवार सदारामजी देवासी के समर्थन में पुणे स्थित नेहरूनगर, पिंपरी में नागाणी एवं डांगराडी क्षेत्र के दर्जनों ग्रामवासियों एवं समाजबंधुओं की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने सदारामजी देवासी को अपना समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नागाणी एवं डांगराडी सहित आसपास के क्षेत्रों से समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई तथा सदारामजी देवासी के समर्थन में एकजुटता दिखाई गई।
इस अवसर पर मालाराम चौधरी, विजयभाई चौधरी, अमराराम चौधरी, कसनाराम चौधरी, भंवरसिंह डांगराडी, खुमाराम चौधरी, पन्नालाल चौधरी, पुनाराम चौधरी, गोकुल देवासी, जीतू देवासी, राणाराम देवासी नागाणी, हीराभाई चौधरी, कानाराम चौधरी, रतन देवासी, सहित दर्जनों 36 कौम के सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं समाजबंधुओं ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता के साथ पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी निभाने की बात कही।

