गुढ़ियारी थाना तोड़फोड़ मामले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शनजिलाध्यक्ष कुमार मेनन के नेतृत्व में उठी कड़ी कार्रवाई की मांग



गुढ़ियारी थाना तोड़फोड़ मामले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शनजिलाध्यक्ष कुमार मेनन के नेतृत्व में उठी कड़ी कार्रवाई की मांग
रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना परिसर में डीजे वाहन को लेकर हुए विवाद के दौरान कथित तौर पर तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों से विवाद एवं शासकीय कार्य में बाधा के मामले को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।इस घटना के विरोध में रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन जी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि पुलिस थाना ही सुरक्षित नहीं रहेगा, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर विश्वास कैसे कायम रहेगा।कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि थाना परिसर में तोड़फोड़ और पुलिस के शासकीय कार्य में कथित रूप से बाधा डालने के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरे मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई गई।
प्रदर्शन में रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन जी, रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक श्री विकास उपाध्याय जी, रायपुर ग्रामीण के छाया विधायक श्री पंकज शर्मा जी, रायपुर शहर के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्माननीय अध्यक्षगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में रायपुर शहर जिला OBC कांग्रेस के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सेन जी भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और घटना के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में सहभागिता की।
कांग्रेस नेता श्री कुमार मेनन ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। राजनीतिक या सामाजिक प्रभाव के आधार पर किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस थाने जैसे संवेदनशील और सार्वजनिक संस्थान की गरिमा एवं सुरक्षा बनाए रखना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *