*नुआखाई के पावन पर्व पर उत्कल समाज ने निकाली भव्य महारैली, छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने किया जोरदार स्वागत*

*नुआखाई के पावन पर्व पर उत्कल समाज ने निकाली भव्य महारैली, छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने किया जोरदार स्वागत*


रायपुर / गौरेया चौक:पश्चिमी ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के प्रतीक नुआखाई जुहार के उपलक्ष्य में उत्कल समाज द्वारा एक भव्य महारैली का आयोजन किया गया। इस महारैली में समाज के हजारों लोग पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्यों और सांस्कृतिक झांकियों के साथ शामिल हुए। रैली का माहौल पूरी तरह से उत्सव और उमंग से सराबोर था।बजरंग दल द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन:महारैली जब गांधी उद्यान के पास गौरेया चौक पहुंची, तो वहां छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा रैली का अत्यंत भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्कल समाज के बंधुओं पर पुष्प वर्षा की, उन्हें तिलक लगाया और नुआखाई पर्व की बधाई देते हुए उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गजब का भाईचारा और सौहार्द देखने को मिला। ‘नुआखाई जुहार’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा गौरेया चौक गूंज उठा। उत्कल समाज के प्रमुख जनों ने बजरंग दल द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में उत्कल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा और बजरंग दल के छत्तीसगढ़ इकाई के प्रमुख कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *