*छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ की मुख्यमंत्री जी से सौजन्य मुलाकात*


*छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ की मुख्यमंत्री जी से सौजन्य मुलाकात*
कल दिनांक 06.09.2026 को छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से उनके निवास कार्यालय, सिविल लाइन, रायपुर में सौजन्य भेंट की।
इस दौरान ग्राम पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
*मुख्य मांगें :-*1. लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बावनकेरा से रामाडबरी 2 कि.मी. स्वीकृत सड़क का रुका हुआ कार्य तत्काल चालू करवाना।2. जनपद पंचायत महासमुंद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्बूरडीह, रामाडबरी एवं आश्रित ग्राम खमरमूडा में सी.सी. रोड, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, स्कूल सौंदर्यीकरण एवं स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों को स्वीकृति।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सरपंच महासंघ के सभी पदाधिकारी एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*#Chhattisgarh #Mahasamund #SarpanchMahasangh #CMChhattisgarh #VishnuDeoSai #GramPanchayat #Vikas*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *