**चल रे संगी बढ़े बर, जिंदगी ला गढ़े बर* *जंगल तरी के छांव मा , पुलिस पहुंच ही गांव मा*

**चल रे संगी बढ़े बर, जिंदगी ला गढ़े बर*

*जंगल तरी के छांव मा , पुलिस पहुंच ही गांव मा*

*,*निवा दुवड़ ते* ’
*निवा दुवड़ ते’ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की पहुंचे संवेदनशील गांव पुलिस की पहल, बच्चों और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर बढ़ाया विश्वास*
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की बने शिक्षक*
**बच्चों से गिनती एवं पहाड़ा पूछा , बच्चों को बिस्किट एवं चॉक्लेट वितरण किया
बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया
**‘* *बच्चों ने पूछे रोचक प्रश्न जैसे*
पुलिस अधिकारी कैसे बनते हैं ,पुलिस का काम क्या होता है जैसे अन्य रोचक प्रश्न



*🟪⏩सिंगाराम पहुंची सुकमा पुलिस, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद*
*पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री मयंक गुर्जर के दिशा निर्देशन में दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों में पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘निवा दुवड़ ते’ यानी ‘आपके द्वार पर’ अभियान के तहत थाना गोलापल्ली क्षेत्र के सिंगाराम में पुलिस टीम पहुंची।*
*अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना। इस दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद के साथ ही बच्चों से भी आत्मीयता से बातचीत की गई। पुलिस ने ग्रामीणों को सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं शासन की योजनाओं से जुड़ी जानकारी देते हुए पुलिस के साथ सहयोग और संवाद बनाए रखने की अपील की।*
*इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों तक पुलिस की पहुंच सुनिश्चित करना और ‘अपनी सुरक्षा, आपका विश्वास—समाज के साथ संवाद’ की भावना को मजबूत करना है।*
*कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की एवं SDOP जितेंद्र कुंभकार सहित पुलिस अधिकारी-जवान मौजूद रहे। सिंगाराम में पुलिस की इस पहल से ग्रामीणों और बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *