आम आदमी पार्टी ने सुनीता बाई किन्नर को नाथद्वारा नगर पालिका वार्ड नंबर 11 से बनाया उम्मीदवार



आम आदमी पार्टी ने सुनीता बाई किन्नर को नाथद्वारा नगर पालिका वार्ड नंबर 11 से बनाया उम्मीदवार ।
नाथद्वारा। आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश सह प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व महापौर महेश खींची ने आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए नाथद्वारा नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 से सुनीता बाई किन्नर को आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।
सुनीता बाई किन्नर को वार्ड नंबर 11 की ओबीसी महिला आरक्षित सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। महेश खींची दिल्ली से विशेष रूप से नाथद्वारा पहुंचे और पार्टी की ओर से सुनीता बाई किन्नर को टिकट प्रदान किया।
इस अवसर पर महेश खींची ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा सामाजिक समानता, सम्मान और सभी वर्गों की भागीदारी की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने किन्नर समाज से प्रत्याशी को टिकट दिया था, जो निगम पार्षद निर्वाचित हुए। उन्होंने कहा कि राजनीति में समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नाथद्वारा में भी ईमानदार, स्वच्छ एवं जनहित की राजनीति को मजबूत करने के लिए चुनाव मैदान में उतर रही है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल , जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट भरतकुमार पालीवाल , जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर , नाथद्वारा विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश चंदेल , मनीष चंदेल जी पार्षद प्रतिनिधि (महेश खींची जी) , कमलकांत रवि जी उपाध्यक्ष विधानसभा करोल बाग , लक्की रोछिया जी (वार्ड अध्यक्ष) वार्ड देव नगर नाथद्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश , कान सिंह राठौड़ , जगदीश आदि उपस्थित रहे ।
प्रेषक पप्पू लाल कीर जिला संगठन महासचिव आम आदमी पार्टी राजसमंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *