दिल्ली की ओर एक और मजबूत कदम
आज 21 अगस्त 2026 को सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ का यादव प्रतिनिधिमंडल समाज की एकता, सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की आवाज़ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि ठेठवार • रावत • राऊत समाज के केंद्रीय अनुसूची से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को मजबूती से रखने का संकल्प है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु जी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती धनमती यादव जी एवं महासचिव श्री मनोज कुमार यादव जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार के समक्ष समाज की भावनाओं और मांग को मजबूती से प्रस्तुत करने का प्रयास करेगा।
आज का यह कदम आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और सामाजिक सम्मान के लिए है।दिल्ली की ओर कदम बढ़े हैं, उम्मीदों के साथ… एकता के साथ… अधिकार की आवाज़ के साथ।

