अफरोज ख़्वाजा: दुष्कर्म के मामले में यूपी पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार जांच में सही मिला सेक्स स्कैंडल वीडियो

जांच में सही मिला सेक्स स्कैंडल वीडियो

उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि जांच में वीडियो सही पाए जाने पर चिन्मयानंद की गिरफ्तारी हुई है। इनके अलावा ब्लैकमेल करने वाले तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी शुक्रवार को डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में सूबे के पुलिस उच्चाधिकारियों के री-यूनियन सेमिनार में शामिल होने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी साक्ष्य एकत्र करने के बाद गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के पास मजबूत साक्ष्य हैं। चिन्मयानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। रामपुर सांसद आजम खां के सवाल पर कुछ नहीं बोले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *