रायपुर : नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 08 रायपुर और कृष्णा पब्लिक स्कूल के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग बैन के प्रति जागरूकता का संदेश देने “प्लास्टिक फ्री” रैली का आयोजन किया गया। नगर पालिक निगम आयुक्त श्री शिव अनंत तायल के निर्देशानुसार जोन आयुक्त श्री प्रवीण सिंह गहलोत के नेतृत्व में कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना के प्रधान पाठक और स्कूल के बच्चों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता और “प्लास्टिक फ्री” रैली निकाला गया । रैली संतराम दास वार्ड 70 अंतर्गत सरोना,रायपुर के सभी गली एवं दुकानों में जाकर प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित स्टीकर का दुकानो मे चष्पा किया गया नगर पालिक निगम आयुक्त श्री प्रवीण सिंह गहलोत ने कहा कि रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नगर को स्वच्छ रखना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है और समाज की गंदगी को समाप्त करना और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाना। रैली में प्रमुख रूप से नगर पालिक निगम जोन आयुक्त श्री प्रवीण सिंह गहलोत, जोन अध्यक्ष श्री सोमनलाल ठाकुर,जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू व सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री चंद्रकांत सोनकर और स्वास्थ्य विभाग टीम मौजूद हुए।
नगर निगम जोन क्रमांक 08 और कृष्णा पब्लिक स्कूल के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता और प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित स्टीकर का दुकानो मे चष्पा किया गया।

