रायपुर सेंट्रल जेल किए जा सकता हैं अमित जोगी को शिफ़्ट?

अब से कुछ देर पहले अपोलो अस्पताल में भर्ती छजका के अध्यक्ष अमित जोगी जो कि न्यायिक हिरासत में है और गंभीर स्वास्थ्यगत कारणों से भर्ती थे, उन्हे पुलिस बल अपने साथ लेकर रवाना हो गया है।
सूत्रों के अनुसार अमित जोगी को रायपुर सेंट्रल जेल लाया जा रहा है, और स्वास्थ्य गंभीर होने की शिकायत के बीच हायर सेंटर रिफर किए जाने की माँग भी की गई है। संकेत हैं कि रायपुर सेंट्रल जेल में शिफ़्ट कर अमित जोगी को स्टेट मेडिकल बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा जहाँ पर यह तय किया जाएगा कि, अमित जोगी को उपचार के लिए बाहर ले जाया जाना चाहिए या नही।
विश्वस्त सूत्र का दावा है कि अपोलो ने डिस्चार्ज पत्र सेंट्रल जेल को सौंपा है, लेकिन उसमें यह उल्लेखित है कि, मरीज़ का उपचार दिल्ली मेदांता से हुआ है और वर्तमान परिस्थिति में मरीज़ अपना उपचार मेदातां से कराना चाह रहा है, इसलिए उसे वहाँ दिखाया जाना बेहतर होगा। अधिकृत रुप से इस पत्र की पुष्टि कोई नही कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *