शिक्षा विभाग के लिपिक के पगार से काटा जा सकता है एसी का बिजली बिल

जगदलपुर . जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिपिक द्वारा अपने कक्ष में एसी लगाये जाने का मामला अब विभागीय जांच और कार्यवाई की ओर अग्रसर हो चुका है. लिपिक ने मामले में सूचना के अधिकार के तहत पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेने की बात कही है.मामले में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा ने सनसनी को बताया कि तत्कालीन समय में काल्विन जॉन द्वारा केवल यह कहा गया था की उनके विभाग में कंप्यूटर सेट अधिक होने के कारण एसी की आवश्यकता है जिसे वे व्यक्तिगत तौर पर लगवा रहे हैं, जब स्थानांतरण होगा तो वे लेकर चले जायेंगे, जिसके बाद मौखिक अनुमति दी गयी थी. श्री झा ने यह भी कहा की उक्त एसी का बिजली बिल शासकीय मद से ही जारी हो रहा था.इधर वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम ने कहा कि मामले में बिजली बिल निश्चित ही विभाग के बिल के साथ अदा किया जा रहा होगा, जिसकी विभागीय जांच की जाएगी और जितने वर्षों से एसी संचालित हो रहा था, उसके बिल की राशि जांच के बाद लिपिक के वेतन से काटी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *