सांसद की भी नहीं सुनते पुलिस अधिकारी, कार्रवाई की मांग कबाड़ी मस्त


– राजधानी के आउटर में सक्रिय कबाडिय़ों का

रायपुर। राजधानी रायपुर में सक्रिय कबाडिय़ों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा
रही है। आरोपी खुलेआम ट्रकों से रॉमटीरियल उतारकर कारोबारियों को नुकसान
पहुंचा रहे है। कारोबारियों ने आरोपियों की शिकायत पुलिस को की,
लेकिन मामलें में लापरवाही होता देख, अब सांसद छाया वर्मा की शरण ली है।
पीडि़तों की समस्या देखकर सांसद छाया वर्मा ने रायपुर आईजी, कलेक्टर और
रायपुर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
सांसद का पत्र दो दिन पहले सभी कार्यालयों में पहुंच चुका है, लेकिन अभी
तक जिले में सक्रिय कबाडिय़ों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने सख्त कदम नहीं
उठाया है।

इन इलाको में चलता है कारोबार
सांसद छाया वर्मा के पत्र के अनुसार राजधानी के कबीर नगर, उरला, आमानाका,
धरसींवा, खमतराई, विधानसभा, आरंग और तिल्दा नेवरा, में ट्रकों से पिंग
आयरन, लोहा, झण उतारने का कारोबार धडल्ले से चल रहा है। एक या दो नहीं
बल्कि एक दर्जन से Óयादा कारोबारी  इस खेल में सक्रिय है। वे अलग-अलग
दुकानों का संचालन कर कारोबार को अंजाम दे रहे है। कारोबारियों को नुकसान
पहुंचाने के साथ आरोपी प्रोडक्ट की कास्ट बढ़ा रहे है। कास्ट बढऩे का
सीधा असर जनता की जेब में पड़ रहा है।

राजनैतिक रसूख दिखाते है पुलिस
राजधानी रायपुर में कबाडिय़ों का ठिकाना कहां चल रहा है। इस बात की
जानकारी पेट्रोङ्क्षलग गाड़ी में पदस्थ पुलिसकर्मी से लेकर वरिष्ठ
अधिकारियों को है। पुलिसकर्मी जब इन आरोपियों पर कार्रवाई करने जाते है,
तो राजनैतिक रसूख का उपयोग कर आरोपी खुद को बचा लेते है। कुछ मामलों में
पुलिस ने सख्त कार्रवाई की और आरोपियों ने अपनी दुकान बंद कर ली। पुलिस
अन्य कामों में व्यस्त हो गई, तो आरोपी फिर से अपने कारोबार में उतर आए।

वर्सन
पूर्व में कबाडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। आपने जो
पत्र भेजा है मैं दिखवा लेता हूं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आनंद छाबड़ा, आईजी, रायपुर रेंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *