रायपुर होम्योपैथी एवं बायोकेमिक एशोसियेशन स्थापना -1964 की वार्षिक सामान्य आमसभा दिनांक- 08 सितम्बर 2019 को एशोसियेशन द्वारा संचालित रायपुर होम्योपैथी मेडिकल कालेज एवं हास्पीटल , रामकुण्ड के सभागार मे आयोजित की गई । जिसमे एशोसियेशन के वार्षिक गतिविधियों, महाविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के लिए चर्चा कर विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लिए गये । जिसमे महाविद्यालय हेतु 5 एकड़ भूमि की शासन से मांग एवं महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास हेतु सभी प्रयास किये जाने का निर्णय लिया गया । महाविद्यालय मे छात्रों द्वारा किये गये श्री गणेश स्थापना हेतु उन्हे बधाई दी गई व सभी के द्वारा दर्शन कर सहयोग प्रदान किया गया ।
उपरोक्त बैठक मे एशोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश बिस्सा , वर्तमान अध्यक्ष श्री महेन्द्र चौबे, उपाध्यक्ष द्वय – डा.सुखनंदन सोनकर, श्री बी.आर.यदु, सचिव- संजय सिंह ठाकुर, सह सचिव- श्रीमती शंकुतला यदु, कोषाध्यक्ष- श्री एस.एम. कोण्डापुरकर, कार्यकारणी सदस्य श्री अवनिन्द्र ठाकुर, आजीवन सदस्य- श्री सोहन लाल सोनकर, डा. हेमन्त कुमार कश्यप, श्रीमती रंजना यादव, श्री शिरिष अवस्थी , श्री हरीश वर्मा उपस्थित थे ।
रायपुर होमियोपैथी एवं बायोकेमिक एशोसियेशन की वार्षिक आम सभा संपन्न

