इमारती लकड़ियों की तस्करी, भूसे के नीचे रख ले जा रहे थे लकड़ी।

एक बार फिर जिले के वन परिक्षेत्र धमनी अंतर्गत त्रिरकुंडा गांव में इमारती लकड़ियों की तस्करी में वन विभाग ने कुछ लोगों को पकड़ा है। जिससे जाहिर होता है कि अब भी जिले में लकड़ियों की तस्करी धड़ल्ले से जारी है। वन विभाग ने इमारती लकड़ियों की तस्करी करते कुछ लोगों को पकड़ कर उनके कब्जे से 12 नग इमारती लकड़ी बरामद की है। और पुलिस ने तस्करी में उपयोग किया जा रहा वाहन भी जब्त कर लिया है।
वन विभाग को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा इमारती लकड़ियों की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में घेराबंदी कर ली थी इसी बीच पिकअप वाहन आता दिखा जिसे वन विभाग के लोगों ने रोक कर तलाशी ली तब लकड़ी तस्करी की पोल खुल गई जब पिकअप में लोड भूसे की बोरियों को हटाया गया। लकड़ी तस्करों ने लकड़ियों को भूसे के नीचे दबाकर रखा था। जिसके बाद लकड़ी तस्करों को गिरफ्त में ले लिया गया।ज्ञात हो यह जिले का पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी पुलिस विभाग ने एक कार्यवाही की थी और लकड़ी तस्करी का खुलासा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *